बोकारो, जुलाई 15 -- Bokaro News: चंद्रपुरा/नावाडीह, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा के रेलवे कालोनी में भाड़े के मकान में रहने वाला एक शिक्षक पांच दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता है। उसका सुराग नहीं मिलने से उसके परिजन परेशान हैं। इस संबंध में परिजनों ने चंद्रपुरा पुलिस को लिखित सूचना देते हुए खोजने की गुहार लगाई है। शिक्षक का नाम तारकेश्वर प्रसाद बताया गया है जो नावाडीह में भूषण हाई स्कूल में सहायक शिक्षक है। चंद्रपुरा पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी हुई है। मंगलवार को पुलिस ने रेलवे कालोनी स्थित आवास का ताला तोड़कर कर जांच पड़ताल की। जहां एक कागज पर कर्ज संबंधी कुछ बातें लिखी हुई मिली। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: युवक लापता, नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज सूत्रों का कहना है कि उसपर काफी कर्ज हो गया था। शेयर बाजार में नुकसान होने की वजह से वह तनाव व अवसाद में...