बोकारो, अक्टूबर 12 -- नाई समाज की एकजुटता और नाई पार्लियामेंट का गठन Bokaro News: झारखंड में नाई समाज को सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए झारखंड कर्पूरी नाई विकास संघ ने पहल तेज कर दी है। संघ ने समाज के सभी संगठनों को एक मंच पर लाकर राज्य में नाई पार्लियामेंट के गठन का संकल्प लिया है। इसका उद्देश्य समाज की एकजुटता मजबूत करने और समस्याओं को संगठित तरीके से उठाने के लिए साझा मंच तैयार करना है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने कहा कि समाज की असली ताकत उसकी एकता और संगठन में है। आपसी मतभेद भुलाकर सभी संगठनों को एक मंच पर आना होगा। उन्होंने कहा कि समाज के अधिकारों, समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने के लिए नाई पार्लियामेंट का गठन महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है। इससे समाज की आवाज मजबूत होगी औ...