बोकारो, नवम्बर 10 -- Bokaro News: इन दिनों पेटरवार प्रखंड अंतर्गत विभिन्न वन प्रक्षेत्रों में सियार की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ये सियार आबादी वाले इलाके में बकरी, छोटे बछड़े एवं कुत्ते के पिल्ले की छुपकर शिकार करते करते अब इंसानों पर भी हमला करने लगे हैं। आए दिन सियार द्वारा काटकर घायल करने की सूचना मिल रही है। अंगवाली दक्षिणी अंतर्गत बारकेंदुआ टोला में एक महिला एवं दो पुरुष को तथा डुमरियाटांड़ करमाली टोला में एक महिला, एक पुरुष को सियार ने हमला करके घायल किया था। हालांकि उक्त पागल सियार को भी ग्रामीणों द्वारा मार डाला गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को सावधानी से वन क्षेत्रों में जाने की सलाह दिया है। वहीं वन विभाग की ओर से भी इस दिशा में ग्रामीणों को सजग रहने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...