बोकारो, अगस्त 25 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनकोर्ड कमेटी की बैठक की। बैठक में जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार व सेवन की रोकथाम, नशा मुक्ति, जागरूकता अभियान, छापेमारी, जब्ती एवं विभागीय कार्रवाई की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि नशे की समस्या राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की गंभीर चुनौती है। राज्य व उच्च स्तर से इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। ऐसे में जिले में नशीले पदार्थों से संबंधित गतिविधियों को न्यूनतम स्तर तक लाने और प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित व परिणामपरक तरीके से कार्य करना होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, उत्पाद, समाज कल्याण एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा नशा विरोधी अभियान के तहत की जाने वाली प्रत...