बोकारो, सितम्बर 21 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। चंद्रपुरा प्रखंड के नर्रा पैक्स/एमपीसीएस लिमिटेड प्रबंध कार्यकारिणी समिति के गठन के लिए विशेष आम सभा/चुनाव 14 अक्तूबर को होगा। सहायक निबंधक सहयोग समितियां बेरमो अंचल, तेनुघाट सह प्राथमिक सहयोग समितियों के संचालन पदाधिकारी अनन्या सिन्हा ने इसके लिए प्रभारी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जयप्रकाश को निर्वाचन पदाधिकारी जबकि वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी बोकारो अजित बेरा को अनुकल्पित निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया है। 3 अक्तूबर को नामांकन दाखिल होगा और उसी दिन इसकी जांच होगी। 6 तक नाम वापस लिए जाएंगे। एक से अधिक प्रत्याशी रहने 14 अक्तूबर को चुनाव कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...