बोकारो, अक्टूबर 12 -- नगेन मोड़ पर ट्रेलर हादसा Bokaro News: चास-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग-32 पर पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के नगेन मोड़ के पास रविवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रेलर अगल बगल स्थित दो मिठाई दुकानों में घुस गई। इसके चपेट में आने से दो लोगों की मौत, जबकि तीन लोगों के साथ ट्रेलर चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6:30 बजे नगेन मोड़ स्थित दोनों मिठाई दुकानें खुली थीं। सरदाहा गांव निवासी 70 वर्षीय गुहीराम झा और 51 वर्षीय दिव्यांग सिदाम राय दुकान के बाहर रखे टूल पर बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान लेदा गांव की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग चास की तरफ आ रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहा ट्रेलर (आरजे-14-जीएल-2596) मोटरसाइकिल सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर ने दोनों को अपनी चपेट में लेने के साथ पू...