बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: चास/बोकारो, प्रतिनिधि। चास नगर निगम की तीसरी बोर्ड बैठक सोमवार को भारी हंगामे के बीच स्थगित हो गई। पिछली दो बोर्ड बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुपालन नहीं होने को लेकर मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि बैठक को बीच में ही रोकना पड़ा। बोर्ड बैठक में उठे मुद्दों को लेकर बाद में मेयर, डिप्टी मेयर और सभी वार्ड पार्षद सीधे उपायुक्त अजय नाथ झा के समक्ष पहुंचे और निगम प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। मेयर भोलू पासवान ने अपर नगर आयुक्त पर विकास कार्यों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी कार्यालयों तक सीमित हैं तथा क्षेत्र में जाकर जनता की समस...