बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: दुग्दा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं मंगलवार को विद्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गई। छात्राओं ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय नर्रा चंद्रपुरा की छात्राओं को उनके नवनिर्मित विद्यालय भवन में स्थानांतरित करने की मांग की। छात्राओं का कहना था कि एक ही भवन में अधिक संख्या में छात्राओं के रहने और पढ़ने से पठन-पाठन के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो रही है। बताया गया कि दुग्दा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के भवन में ही झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय चंन्द्रपुरा नर्रा की क़रीब 200 छात्राएं भी अध्ययनरत हैं। वहीं कस्तूरबा विद्यालय में लगभग 301 छात्राएं नामांकित है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: आयोजित सहयोग शिविर के संवाद कार्यक्रम में छात्राएं ने बतायी पर...