बोकारो, नवम्बर 18 -- Bokaro News: छठ के मौके पर डीसी एसपी बीएसएल प्रबंधन समेत पांच प्रशासनिक अधिकारी के पास ईमेल कर शहर को धुंआ धुंआ कर देने के धमकी की जांच यूएस तक पहुंच चुकी है। डीसी के आग्रह पर एसपी नाथु सिंह मीणा के जरिए सुनिधि के नाम से ई मेल आईडी की जांच की जा रही है, जिस आईपी एड्रेस के जरिए शहर को धुंआ धुंआ कर देने की धमकी दी गई थी। भारतीय दूतावास के जरिए यूएस से इस आईपी एड्रेस की जानकारी मांगी गई है। मेल का कंटेंट मेल करने वाले का जैविक नाम मेल नहीं खाता है। संभवतः ट्रेंड के हिसाब से धमकी भरा मेल फर्जी हो, पर बोकारो एसपी नाथु सिंह मीणा ने कहा कि जिले की सुरक्षा जवाबदेही है, इसे खंगालकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस रिकॉर्ड के हिसाब से ऐसे हॉक्स कॉल ट्रेंड बन चुके है, जिसके तहत बोकारो कोर्ट बीपीएसएल समेत कई संस्थानों को विस्फोट क...