बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा के बिरसा बस्ती से 22 अक्तूबर को लापता सुरभि (11 वर्ष) और माही (7 वर्ष) नामक दोनों बच्चियों को चंद्रपुरा पुलिस ने धनबाद स्टेशन से रविवार की दोपहर सकुशल बरामद कर लिया है। प्लेटफार्म नंबर तीन पर दोनों मिली है। धनबाद से लाकर दोनों को फिलहाल थाने में रखा गया है। चंद्रपुरा पुलिस ने मां लक्ष्मी देवी के लिखित आवेदन पर शनिवार को इन बच्चियों के मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते खोजबीन शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह ने बताया मामला दर्ज होने के बाद अलग-अलग टीमें बनाकर दोनों बच्ची की खोज में लगाया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: लापता बच्चियों का सुराग नहीं चंद्रपुरा स्टेशन सहित आसपास के स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसके बाद एक टीम ...