बोकारो, जुलाई 9 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। टाउन डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम व संजय कुमार की एसआईटी ने धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र स्थित कैलूडीह खटाल से चोरी का नौ बाइक बरामद किया है। साथ ही मौके से वाहन चोर गिरोह के सरगना अरमान कुमार यादव को गिरफ्तार किया। डीएसपी ने गुरुवार को हरला थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि एक जुलाई की रात हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ डी स्ट्रीट 37 आवास संख्या 921 निवासी सुदेश कुमार की मोटरसाइकिल संख्या जेएच10सीआर3079 चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसपी नाथु सिंह मीणा ने शहरी इलाकों में लगातार दोपहिया वाहनों की चोरी को गंभीरता से लेते हुए इंटर ओसी एसआईटी गठित किया था। जिसने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सेक्टर छह थाना क्षेत्र से एक...