बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। धनतेरस पर शुक्रवार को बोकारो का बाजार पूरी तरह गुलजार रहा। सुबह से देर रात तक शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर मुहल्लों की छोटी-बड़ी दुकानों तक खरीदारों की भीड़ उमड़ती रही। सिटी सेंटर सेक्टर-4, चास मेन रोड, दुंदीबाद बाजार, सेक्टर-9 बी रोड, सेक्टर-1, सेक्टर-2 व अन्य व्यावसायिक इलाकों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। लोगों ने शुभ मुहूर्त में कार, बाइक, स्कूटी, सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, पूजन सामग्री व घरेलू उपयोग के सामान की खरीदारी की। बाजार में उमड़ी भीड़ को देखते हुए जिले में 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। वाहन, ज्वेलरी व बर्तन कारोबार इस बार खरीदारी के प्रमुख केंद्र रहे। धनतेरस को लेकर दुकानदारों ने कई दिनों पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। दुकानों को आकर्षक रोशनी व...