Bokaro News: दो सड़क दुर्घटना में एक मौत चार जख्मी
बोकारो, अगस्त 10 -- Bokaro News: जिले में पिंडराजोरा व बालीडीह थाना क्षेत्र में रविवार को हुए अलग अलग सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के सरदाहा तेलमटिया पादूडीह में अज्ञात वाहन के चपेट में बाइक सवार 40 वर्षीय राहुल यादव की मौत हो गई, साथ मौजूद मृतक का साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिहार के औरंगाबाद का मूल निवासी है, जो पश्चिम बंगाल के जयपुर थाना क्षेत्र में रहकर बंगाल झारखंड के विभिन्न हिस्सों में फेरी का काम करता था। इसी क्रम में ये हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है。
कार ऑटो टक्कर में तीन जख्मी बालीडीह थाना के पास रविवार को हाईवे में कार ऑटो के टक्कर में ऑटो चालक समेत त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.