Bokaro News: दो बाइक के बीच हुई टक्कर में शिक्षक की मौत, एक गंभीर
बोकारो, अक्टूबर 21 -- Bokaro News: पेटरवार-तेनु पथ पर सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक सहायक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सदमा खुर्द पंचायत के टेना झील निवासी गणेश महतो (48 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान बांगा निवासी अशोक कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गणेश महतो सोमवार को अपनी पत्नी और पुत्र को रांची जाने वाली यात्री बस में बैठाने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वह अपने घर के दरवाजे के समीप पहुंचे, पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.