बोकारो, अक्टूबर 24 -- गोमिया-कथारा मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत Bokaro News: बेरमो, प्रतिनिधि। गोमिया-कथारा मुख्य मार्ग पर छिलका पुल के समीप दो बाइकों में सीधी भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार शाम की है। घायलों में कथारा चार नंबर निवासी पंकज कुमार और विशाल कुमार तथा गोमिया थाना के साड़म इस्लाम टोला निवासी अख्तर रजा शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पंकज कुमार और विशाल कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर कथारा से गोमिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा में गोमिया की ओर से कथारा आ रहे अख्तर राजा की बाइक से छिलका पुल के पास उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को गर्दन से ऊपर चेहरा, नाक, आंख एवं सिर में चोटें...