बोकारो, अगस्त 21 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। डीपीएस चास में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगारंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकर्षक वेशभूषा धारण कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन प्री-नर्सरी से कक्षा एक तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं दूसरे दिन कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने अपनी पसंद और विषय के अनुरूप मनमोहक परिधान धारण किए। कोई देशभक्त, कोई महापुरुष, तो कोई सामाजिक संदेश देने वाले पात्र के रूप में नजर आया। कुछ बच्चे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक व्यक्तित्वों की वेशभूषा में भी आकर्षण का केंद्र बने। रंग-...