Bokaro News: दो दिन की बारिश ने खोली नगर निगम की तैयारियों की पोल, चास के कई इलाकों में जलजमाव
बोकारो, अगस्त 17 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। लगातार दो दिनों तक हुई तेज बारिश के बाद चास नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों और मोहल्लों में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। राम नगर कॉलोनी, गुजरात कॉलोनी, इस्पात कॉलोनी, भोजपुर कॉलोनी, शिवपुरी कॉलोनी, एसएस कॉलोनी, कैलाश नगर, बाउरी टोला, सोलागिडीह, कृष्णापुरी कॉलोनी और चिराचास समेत कई क्षेत्रों में सड़कों और गलियों में पानी भर गया। कई अपार्टमेंटों के पार्किंग स्थल जलमग्न हो गए, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी में डूबे रहे। मुख्य सड़कों और संपर्क मार्गों पर घुटनों तक पानी जमा रहने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं किराना, गैराज, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में पानी घुसने से व्यवसायियों को नुकसान और परेशानी झेलनी पड़ी। जलजमाव वाले क्षेत्रों में कचरा तैरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.