Bokaro News: दोस्ती के रंग में रंगेगा रविवार, फ्रेंडशिप डे पर उपहारों से जताएंगे अपनापन
बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: रविवार को फ्रेंडशिप डे के अवसर पर शहर में दोस्ती का जश्न मनाया जाएगा। इसे लेकर सेक्टर 4, सेक्टर 9, चास व सिटी सेंटर के गिफ्ट बाजार पूरी तरह सज गए हैं। दुकानों में फ्रेंडशिप बैंड, ग्रीटिंग कार्ड, कॉफी मग, फोटो फ्रेम, सॉफ्ट टॉय, की-रिंग, चॉकलेट हैम्पर, कस्टमाइज्ड गिफ्ट व आकर्षक गिफ्ट पैक की बिक्री बढ़ गई है। युवाओं के साथ स्कूली व कॉलेज छात्र-छात्राएं अपने दोस्तों के लिए पसंदीदा उपहार खरीदने में जुटे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले दो दिनों से ग्राहकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खासकर फ्रेंडशिप बैंड, नाम वाले मग, फोटो प्रिंटेड कुशन व चॉकलेट गिफ्ट बॉक्स की मांग अधिक है। बाजार में 20 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक के उपहार उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.