बोकारो, नवम्बर 24 -- Bokaro News: बेरमो/गोमिया, प्रतिनिधि। बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के ललपनिया स्थित लुगू पहाड़ पर लुगू बाबा की पावन भूमि पर संथालियों की संविधान संरचना व आध्यात्मिक चेतना का स्थल लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ में तीन दिवसीय लुगुबुरु राजकीय महोत्सव 2026 सह 26वां अंतरराष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन के अंतिम दिन मंगलवार को सोहराय कुनामी (कार्तिक पूर्णिमा) को श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। बिहार, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ व गुजरात सहित दूसर देश नेपाल से आए करीब छह लाख महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पूजा की। आस्था रखने वाले दूसरे धर्म-जाति से भी श्रद्धालु पहुंचे। वाहनों से नीचे का इलाका पूरी तरह से पट गया था। सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन व स्व रूपी सोरेन की पुण्य स्मृति में प्रसाद की चौबीसों घंटे सुविधा ...