बोकारो, नवम्बर 21 -- Bokaro News: बेरमो/अंगवाली, प्रतिनिधि। बेरमो क्षेत्र में शुक्रवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी को देवउठनी (देवोत्थान एकादशी) व्रत किया गया। महिलाएं व्रत कर अपने घर के आंगन में स्थापित तुलसी पिंडा के समक्ष भगवान विष्णु श्रीहरि की पूजा-अर्चना की। पुजारी ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी से शुरू हुए चतुर्मास तक भगवान विष्णु शयन कक्ष में चले जाते हैं, जो आज के दिन चतुर्मास की निद्रा से जागे हैं। श्रीहरि भगवान विष्णु के जागने पर अब विवाह, गृह-प्रवेश, मुंडन सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होनी है। जैसा कि कई गृहणियां बताती हैं कि पूजा के क्रम में मां तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी चढ़ाकर विधिवत पूजा की, आरती लगाई व प्रसाद भेंट किए। यह भी पढ़ें- Purnia News: देवोत्थान एकादशी पर आंगन में देखने लायक था अष्टदल अरिपन म...