बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: करगली, प्रतिनिधि।सीसीएल करगली ऑफिसर्स क्लब में बीएंडके प्रबंधन के साथ विस्थापित प्रभावित संघ चरकपनिया के बैनर तले बुधवार को विस्थापितों और ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रभारी जीएम सह कारो पीओ सुधीर कुमार सिंहा ने की। प्रबंधन द्वारा 14 सूत्री मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन देने के बाद संघ ने 16 जुलाई से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आंदोलन स्थगित कर दिया गया। संघ के नेता फुलचंद किस्कू ने कहा कि 8 जुलाई को ही प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा गया था और सात दिनों के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। प्रबंधन ने बैठक में मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया, जिसके बाद आंदोलन को फिलहाल टालने का निर्णय लिया गया। कहा कि यदि तय समय-सीमा में मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई ...