Bokaro News: दुर्गा पूजा-दशहरा मेला के श्रद्धोल्लास में डूबा रहा बेरमो
बोकारो, अक्टूबर 22 -- Bokaro News: बेरमो, हिटी। आस्था के विभिन्न रंगों के बीच दुर्गा पूजा-दशहरा के श्रद्धोल्लास में बेरमो कोयलांचल पूरे पांच दिनों तक रंगा रहा। और अभी भी दशहरा मेला खत्म नहीं हुआ है। अनेक पूजा-पंडालों की नवपत्रिका व कलश का विसर्जन कर दिया गया। मां दुर्गा को सिंदूर खेला के बाद माताओं ने नम आंखों से विदाई दी। बेरमो प्रखंड के जरीडीह बाजार में प्रतिमा विसर्जन कर दिया गया। वहीं क्षेत्र के प्रमुख पूजा पंडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को किया जायेगा। फुसरो नगर परिषद के बैंक मोड़ फुसरो व सेंट्रल कॉलोनी मकोली तो बेरमो प्रखंड के जारंगडीह व कथारा के अलावा अन्य प्रमुख पूजा पंडालों में अभी मां का दरबार स्थापित ही है। वहीं बाहर मेला लगा हुआ है। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में लोग देर रात तक सपरिवार पूजा-मेला का आनंद ले रहे हैं। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.