बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से चास एसडीओ प्रांजल ढ़ांडा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में पूजा समिति के सदस्यों एवं वॉलंटियर्स को सिविल डिफेंस के राज्य प्रशिक्षक डॉ एस पी वर्मा की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान वॉलंटियर्स को किसी व्यक्ति के घायल होने, बेहोश होने अथवा अन्य आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही, प्राथमिक उपचार के महत्व एवं जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करने के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य पूजा पंडालों में तैनात वॉलंटियर्स को आपात परिस्थितियों के लिए तैयार करना है, ताकि दुर्गा पूजा ...