बोकारो, अक्टूबर 17 -- Bokaro News: दुर्गा पूजा को लेकर बोकारो रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। पर्व पर अपने घर लौटने वाले लोगों के साथ दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। खासकर बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं, दिल्ली समेत देश के अन्य महानगरों से भी बड़ी संख्या में लोग बोकारो पहुंच रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही की वजह से इन दिनों प्रतिदिन करीब दो हजार अतिरिक्त यात्री स्टेशन पहुंच रहे हैं। पहले जहां बोकारो रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन छह से सात हजार यात्रियों की आवाजाही होती थी, वहीं अब यह संख्या बढ़कर आठ से दस हजार तक पहुंच गई है। दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की संख्या में हुई इस बढ़ोतरी से स्टेशन परिसर में चहल-पह...