बोकारो, अक्टूबर 9 -- Bokaro News: दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को बेरमो के विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक की गई। बेरमो थाना में बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मुकेश कुमार ने की। सीओ संजीत कुमार भी थे। थाना क्षेत्र के कुल 13 दुर्गा पूजा पंडालों के अध्यक्ष, सचिव और सदस्य शामिल हुए। विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह समेत अन्य ने बारी-बारी से पूजा पंडालों की तैयारी, भीड़ प्रबंधन तथा दुर्गा पूजा शांति और सौहार्दपूर्ण मनाने पर जानकारी दिया। वहीं थाना प्रभारी नित्यानंद महतो ने पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने, डीजे पर प्रतिबंध का पालन करने, पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, अग्निशमन यंत्र और महिला सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। छेदी नोनिया, आर उनेश, बिनोद महतो, द...