बोकारो, अक्टूबर 23 -- Bokaro News: दुर्गा पूजा समाप्त होने के बाद अब बोकारो से दिल्ली और अन्य शहरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी की स्थिति है। 25 और 26 अक्टूबर को बोकारो स्टील सिटी से खुलने वाली प्रमुख ट्रेनों में कई श्रेणियों में लंबी वेटिंग लिस्ट है, जबकि कुछ में टिकट की स्थिति और भी खराब है। वहीं, छठ पर्व पर घर आने की तैयारी कर रहे यात्रियों के सामने भी वापसी के लिए कन्फर्म टिकट जुटाना चुनौती बना हुआ है। रेलवे के आरक्षण चार्ट में उपलब्धता के अनुसार, 25 अक्टूबर को भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (22805) के स्लीपर क्लास में 114 वेटिंग दिख रहा है। वहीं, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12801) के स्लीपर क्लास में 25 अक्टूबर के लिए टिकट की स्थिति रिग्रेट है, यानी सामान्य आरक्षण में टिकट उपलब्ध ...