बोकारो, अक्टूबर 1 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के दौरान शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए चास नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। 10 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए पूरे क्षेत्र को चार जोन में बांटकर सफाईकर्मियों और संसाधनों की तैनाती की गई है। अभियान के तहत जलजमाव वाले स्थानों की लगातार निगरानी की जा रही है। नालियों की सफाई, कचरा उठाव और गंदगी वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए जरूरत वाले क्षेत्रों में फॉगिंग भी कराई जाएगी। निगम अधिकारियों को अपने-अपने जोन में सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया है。 यह भी पढ़ें- Jamshedpur ...