बोकारो, अक्टूबर 17 -- Bokaro News: दुर्गापूजा को लेकर बोकारो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। फिलहाल स्टेशन पर प्रतिदिन 12 से 14 हजार यात्री आ-जा रहे हैं। पिछले दिनों की तुलना में यात्रियों की संख्या में रोजाना करीब एक हजार की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, अगले दो दिनों में प्रतिदिन दो से तीन हजार अतिरिक्त यात्रियों के बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने की चुनौती बढ़ गई है। दूसरी ओर, बोकारो बस स्टैंड पर भी पर्व मनाने के लिए घर लौटने वाले और दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होने लगा है। बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़ यह भी पढ़ें- Bagaha News: छेहरटा-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी ट्रेनदुर्गापूजा में यात्रियों की बढ़ती आवाजाही दुर्गापूजा...