बोकारो, सितम्बर 4 -- Bokaro News: तंबाकू एवं धूम्रपान उत्पादों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने को लेकर शुक्रवार को दुग्दा क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न दुकानों की जांच की गई। इस क्रम में कोटपा के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए तंबाकू एवं धूम्रपान उत्पादों की बिक्री करने वाले 12 स्थानीय दुकानदारों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। कुल 12 दुकानदारों से 5,500 रुपये का जुर्माना काटा गया। कार्रवाई के साथ ही दुकानदारों को भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने तथा तंबाकू एवं धूम्रपान उत्पादों की बिक्री को लेकर निर्धारित प्रावधानों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। अभियान के दौरान दुकानदारों को कोटपा एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देते हुए तंबाकू...