बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: दामोदा, प्रतिनिधि। दुग्दा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं विद्यालय के मुख्य द्वार पर रविवार को धरना प्रदर्शन करते हुए झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय नर्रा की छात्राओं को उनके नवनिर्मित विद्यालय भवन में स्थानांतरित करने की मांग करने लगी।

धरना प्रदर्शन का उद्देश्य चंद्रपुरा बीडीओ ईश्वर दयाल महतो ने छात्राओं को आश्वस्त करते हुए कहा आगामी 10 सितंबर तक झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय नर्रा की छात्राओं को उनके नए विद्यालय भवन में शिप्ट कर दिया जाएगा। तब जाकर छात्राएं अपना आंदोलन समाप्त कर वापस अपने भवन में गयी।

वर्तमान स्थिति मालूम हो कि दुग्दा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेरमो के भवन में ही झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय चंद्रपुरा नर्रा की लगभग 120 छात्राएं अध्ययनरत हैं। जबक...