बोकारो, अक्टूबर 15 -- दुग्दा में दुर्गा पूजा और विजयादशमी की तैयारी Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा प्रखंड के दुग्दा मार्केट स्थित सेंट्रल पूजा समिति की दुर्गा पूजा पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। यहां पर न सिर्फ आकर्षक पंडाल बनता है बल्कि आकर्षक मेले का भी आयोजन होता है। यही कारण है कि महाअष्टमी से लेकर विजयादशमी के दिन तक हजारों श्रद्धालु यहां पर आते हैं। विजयादशमी को दोपहर से लेकर देर रात तक यहां की भीड़ देखने लायक रहती है। सेंट्रल पूजा समिति द्वारा विजयादशमी के दिन यहां के मैदान में रावण, कुंभकर्ण तथा मेघनाद का पुतला जलाया जाता है तथा आतिशबाजी की जाती है। इसमें आसपास के हजारों लोग शामिल होते हैं। भीड़ को लेकर पूजा समिति व दुग्दा पुलिस अपनी तैयारी कर रही है ताकि किसी को भी दिक्कत न हो। हर बार की तरह इस बार भी यहां पर मेला लगाय...