Bokaro News: दी पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल में विद्यार्थी-परिषद अलंकरण समारोह
बोकारो, जुलाई 11 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। दी पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थी-परिषद अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 44 प्रीफेक्ट्स और 10 स्टूडेंट काउंसिल सदस्यों को विद्यालय में नेतृत्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा-भाव, अनुशासन, उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित छात्र-नेताओं को बैज एवं ध्वज प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन केवल अलंकरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों को नेतृत्व के वास्तविक अर्थ और जिम्मेदारियों से परिचित कराने का प्रेरक मंच भी बना। विद्यालय के संस्थापक निदेशक डॉ. डी.एन. प्रसाद ने अपने संदेश में छात्र-नेताओं से ईमानदारी, सहानुभूति और समर्पण के साथ दायित्व निभाने का आह्वान कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.