बोकारो, नवम्बर 24 -- Bokaro News: बोकारो। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार की शाम चास स्थित गरगा नदी छठ घाट पर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान की ओर से 'गर्ग-गंगा दीपोत्सव' आयोजित किया गया। इस दौरान दीप जलाकर नदी को प्रदूषण और अतिक्रमण से मुक्त कराने का संकल्प लिया गया। पर्यावरण प्रहरियों ने नदी पूजन और आरती के बाद दीपदान किया। संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा 'मुकुल' ने कहा कि जब तक नालों और सीवरेज का गंदा पानी बिना शोधन नदी में गिरता रहेगा, गरगा बचाओ आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से नदी संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। मौके पर वीरेंद्र चौबे, ललित कुमार, वीणा देवी सहित कई पर्यावरण प्रहरी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: महाआरती -पांच दिवसीय महाआरती का हुआ समापन यह भी पढ़ें- Katihar News: देव दीपावली पर विजय बाबू पोख...