Bokaro News: दीपावली के बाद सदर अस्पताल की ओपीडी में घटे मरीज
बोकारो, नवम्बर 9 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को सदर अस्पताल की बाह्य रोगी सेवा में आम दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या काफी कम रही। हालांकि, अस्पताल पहुंचे मरीजों में सबसे अधिक संख्या सर्दी, जुकाम और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों की रही। मौसम में बदलाव और दीपावली के दौरान आतिशबाजी से बढ़े प्रदूषण का असर मरीजों की सेहत पर दिखाई दिया। चिकित्सकों के अनुसार, ओपीडी में पहुंचे मरीजों में करीब 40 प्रतिशत सर्दी-जुकाम और 10 प्रतिशत सांस की तकलीफ से परेशान थे। दूसरी ओर, मरीजों की कम भीड़ के बीच दोपहर बाद ओपीडी के कई कक्षों में चिकित्सकों की अनुपस्थिति भी देखने को मिली। इससे कुछ मरीजों को इंतजार करना पड़ा। सोमवार को ओपीडी में सुबह से ही सामान्य दिनों की तुलना में कम मरीज पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे तक ओपीडी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.