बोकारो, अगस्त 29 -- Bokaro News: हरे-भरे पेड़-पौधों से घिरी खुंटरी पहाड़ी की तलहटी में स्थित आदिवासियों की आस्था के प्रमुख केंद्र दिशोम पुरी धाम में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि-विधान से सर्वोच्च देवता मारांग बुरु और खुंटरी शिवालय में जलाभिषेक किया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा अच्छी फसल की कामना की। जलाभिषेक से पूर्व श्रद्धालु दामोदर नदी तट पर जुटे। यहां स्नान-ध्यान के बाद कलश में पवित्र जल भरकर भजन गायक हंसमुख पांडेय के भजनों पर झूमते हुए पैदल धाम पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालु लगातार जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा। धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मारांग बुरु और शिवालय में जलाभिषेक किया गया। यह भी पढ़ें- Chatra News: सावन पूर्णिमा के मौके पर भद्रकाली में हजारों की उमड़ी भीड़, मेले का आयोजन ...