बोकारो, जुलाई 9 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित बीआरसी केंद्र परिसर में बुधवार को एलिम्को, भुवनेश्वर (ओडिशा) की ओर से दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रतिमा दास ने की। शिविर में गत वर्ष एलिम्को द्वारा चयनित दिव्यांग बच्चों के बीच विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रतिमा दास ने बच्चों को उपकरण प्रदान करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना उनकी शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों को इन उपकरणों का समुचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के दौरान शिविर के दौर...