बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: बोकारो में बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सुबह से ही रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही, जिससे मौसम सुहाना रहा, लेकिन बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। शाम तक आसमान में बादलों का डेरा रहा व कई इलाकों में रुक-रुककर बूंदाबांदी जारी रही। बारिश के कारण सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को विशेष परेशानी हुई। दी पेंटीकॉस्टल एसेंबली स्कूल के समीप गढ़ा में बारिश का पानी भर गया। जलजमाव के कारण यहां आवागमन प्रभावित हुआ। इसी दौरान पानी में एक टोटो गिर गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सड़क से गुजर रहे कई राहगीर भी जलजमाव के कारण परेशान दिखे। लोगों ने बताया कि बारिश के बाद इस इलाके में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती...