बोकारो, सितम्बर 16 -- Bokaro News: खेतको, प्रतिनिधि।पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आयोजित तीन दिवसीय दावा-आपत्ति एवं मतदात सूची सुधार कार्य सम्पन्न हुआ। शिविर में बीएलओ द्वारा मतदाताओं से प्राप्त दावा एवं आपत्ति प्रपत्रों का सत्यापन किया गया तथा आवश्यक सुधार के लिए प्रक्रिया पूरी की गई।

दावा-आपत्ति शिविर बीडीओ सन्तोष कुमार महतो ने जानकारी देते बताया कि में प्रखंड के दस पंचायत में 7269 मतदाताओं की सूची है जिसमे दावा आपत्ति सुधार शिविर का आयोजित की गई है। दावा, आपत्ति मतदाताओं की सूची सत्यापन कर निस्तारण किया जा रहा है। खेतको पंचायत क्षेत्र में कुल 1303 मतदाताओं की मतदाता सूची से संबंधित सुधार एवं दावे-आपत्तियों का अधिसूचना के तहत नियमानुसार निष्पादन किया जाना है। प्राप्त आवेदनों और आपत्तियों क...