बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: बीसीसीएल बरोरा प्रक्षेत्र के दामोदा कोलियरी के लाइन मजदूर लगभग 50 वर्षीय टेकलाल महतो की मौत इलाज के दौरान हो गयी। ऐसे में उनके परिजन, श्रम संगठनों के पदाधिकारी और कोलियरी के मजदूरों ने आश्रित को नियोजन दिलाने दिलाने की मांग को लेकर कोलियरी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। मृत लाइन मजदूर (बारूद वाहक) टेकलाल महतो की 25 जुलाई को ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत खराब हो गई थी।

सहकर्मियों की सहायता कोलियरी के सहकर्मियों और परिजन इलाज के ले गए। गत 27 जुलाई को बेहतर इलाज के लिए सेंट्रल अस्पताल धनबाद में भर्ती कराया गया। फिर यहां से बीते 3 अगस्त को बीपी पोद्दार अस्पताल कोलकाता रेफर कर दिया गया था जहां बीते 5 अगस्त को दम तोड़ दिया। धर्मपत्नी शांति देवी, पुत्र सुनील महतो व अनिल महतो, पुत्री अनिता कुमारी, जमसं के बरोरा एरि...