बोकारो, सितम्बर 22 -- Bokaro News: दामोदर में बहता शव देखे जाने की चर्चा करगली। बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो के करगली गेट स्थित अटल सेतु के नीचे दामोदर नदी में एक व्यक्ति का शव बहता दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शव नदी की तेज धार में बहता नजर आ रहा है। घटना के बाद इलाके में खलबली मच गई। शव किसका है और नदी में कैसे पहुंचा, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...