Bokaro News: दामोदर नदी में डूबी 16 वर्षीय सोनाक्षी का शव बरामद
बोकारो, अक्टूबर 4 -- Bokaro News: अमलाबाद ओपी में जितिया पर्व के दौरान दामोदर नदी में स्नान करने के दौरान तेज धार में बहकर लापता हुई 16 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया। शव सिंदरी के पास दामोदर नदी में तैरता हुआ मिला। रविवार को सिंदरी समेत अगल बगल के ग्रामीणों की नजर नदी में तैरते शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर धनबाद जिले के झरिया अंचल प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अंचल अधिकारी की देखरेख में शव को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार डूबने की सूचना के तुरंत बाद जिला प्रशासन, पुलिस पदाधिकारी संवेदनशील नहीं हो पाए जिसके कारण शव मिलने में विलंब हुआ होगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: स्वर्णरेखा घाट से बरामद हुआ नदी में डूबी 13 वर्षीय पून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.