बोकारो, अक्टूबर 28 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। कसमार थाना क्षेत्र के दांतु में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बालीडीह थाना क्षेत्र के धर्मपुरा निवासी 45 वर्षीय बीएसएल कर्मी मनभूल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य सड़क को कई घंटे जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप रहा। जानकारी के अनुसार, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में कार्यरत मनभूल सिंह अपनी स्प्लेंडर बाइक से रामगढ़ की ओर से अपने घर धर्मपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान दांतु के पास उनकी बाइक एक चार पहिया वाहन (407) से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनभूल सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और परिजन बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। मृतक बीएसएल कर्मी के आश्रितों क...