Bokaro News: दहेज हत्या के आरोप में दारोगा पति ओरमांझी से गिरफ्तार
बोकारो, जुलाई 3 -- Bokaro News: बोकारो जिले के तेनुघाट ओपी क्षेत्र के घरवाटांड़ गांव की नवविवाहिता पिंकी कुमारी की मौत मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी मृतका के पति दरोगा संतोष यादव को रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए गठित एसआईटी लगातार छापामारी अभियान चला रही थी। बेरमो एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी संतोष यादव की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। टीम में जरीडीह पुलिस अंचल क्षेत्र के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो व गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो शामिल थे। लगातार तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए ओरमांझी से गिरफ्तार की गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- रांची...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.