बोकारो, नवम्बर 8 -- Bokaro News: झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने जैनामोड़ स्थित तेल गोदाम में लगी भीषण आग की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मई में सेक्टर-12 स्थित तेल गोदाम में आग लगने के बाद जिला प्रशासन ने क्या कार्रवाई की थी, इसकी भी जांच होनी चाहिए। यदि अवैध तेल भंडारण पर समय रहते कार्रवाई होती तो शायद दोबारा ऐसी घटना नहीं होती। उन्होंने कहा कि बोकारो में एचपीसीएल और बीपीसीएल के दो तेल डिपो संचालित हैं। दोनों डिपो से तेल की आपूर्ति और टैंकरों के परिचालन की प्रक्रिया की जांच होनी चाहिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जाए। यह भी पढ़ें- Bokaro News: फोरलेन किनारे अवैध डीजल-पेट्रोल गोदाम में लगी भीषण आग टैंकरों से तेल चोरी और अवैध भंडारण का कारोबार किन लोगों के संरक्षण में चल रहा है, इ...