बोकारो, सितम्बर 21 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। धनबाद से रजरप्पा जाने के क्रम में बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत का बोकारो और धनबाद को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण तेलमोच्चो ब्रिज के समीप जनता दल (यूनाइटेड) बोकारो जिला की ओर से भव्य स्वागत किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व जदयू झारखंड प्रदेश सचिव मनोज कुमार सिंह एवं बोकारो जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो ने किया। इस अवसर पर मंत्री के साथ धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह और धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दूबे भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बोकारो में जदयू संगठन मजबूत करने पर जोरकार्यक्रम का संबोधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दामोदर रावत ने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए आ...