बोकारो, सितम्बर 25 -- Bokaro News: खेतको, प्रतिनिधि। तेनु ओपी थाना अंतर्गत चांपी पंचायत के लोहा पुल के समीप तेनु-बोकारो नहर में फॉर्च्यूनर कार गुरुवार मध्य रात्रि में गिर गई। चांपी से जैनामोड़ जाने के क्रम में अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। चांपी मुखिया प्रतिनिधि सीताराम मुर्मू व स्थानीय निवासी युवा नेता विजय महतो ने बताया कि नहर रोड बनने के क्रम में जो मिट्टी डाली गई है वह काफी चिकनी है, इसी कारण फिसलन से कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घाटी। जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर गाड़ी संख्या जे एच 02 बी आर 8055 से बबलू कुमार एवं रोहित कुमार अपने मामा के घर आए थे और लगभग 12 बजे रात अपने मामा के घर से वापस अपने घर जेनामोड जाने के क्रम में अंतरित होकर नहर पर गाडी चल गई। गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घटी।...