Bokaro News: तेनुचौक में गुरु चेला नृत्य का सफल आयोजन
बोकारो, अक्टूबर 21 -- Bokaro News: दुर्गा पूजा के अवसर पर पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत पेटरवार तेनुचौक में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति तेनुचौक के तत्वावधान में बुधवार को गुरु-चेला नृत्य का आयोजन किया गया। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से संथाली समाज के लोग इस गुरु-चेला नृत्य में न केवल शामिल हुए बल्कि एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। गुरु-चेला नृत्य में संथाली समाज की पारंपरिक संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। यहां पूर्वजों से चर्ली आ रही संथाली लोकनृत्य परंपरा गुरु चेला का आयोजन किया गया। इस पारंपरिक नृत्य के माध्यम से संथाली समाज के लोग अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत को जीवंत बनाए हुए हैं। पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही यह लोककला समाज की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दुर्गा पूजा के अवसर पर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.