बोकारो, सितम्बर 30 -- Bokaro News: तेनुघाट विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में बार-बार होने वाली बिजली कटौती पर रोक लगाने के लिए शटडाउन का समय निर्धारित कर दिया गया है। विद्युत कार्यपालक अभियंता ने इस संबंध में 29 सितंबर को पत्र जारी कर सभी सहायक एवं कनीय विद्युत अभियंताओं को निर्देश दिया है। आदेश के अनुसार सामान्य परिस्थितियों में अब शटडाउन सुबह 8.30 से 9.15 बजे, शाम 4.30 से 5 बजे और रात 9.30 से 10 बजे के बीच ही लिया जा सकेगा। विभाग के अनुसार अलग-अलग कर्मियों द्वारा अलग-अलग समय पर शटडाउन लिए जाने से एक ही दिन में कई बार बिजली बाधित होती थी, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी। विशेष परिस्थिति में निर्धारित समय के अलावा शटडाउन लेने के लिए संबंधित सहायक या कनीय विद्युत अभियंता से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति शटडाउन लेने पर रोक रहेग...