बोकारो, नवम्बर 29 -- Bokaro News: तेनुघाट, प्रतिनिधि। तेनुघाट-पेटरवार मुख्य मार्ग में न्यू मार्केट स्थित नहर के पास शनिवार को सड़क हादसा हो गया। दो वाहनों के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि संयोगवश किसी को गंभीर चोट नहीं लगी।

टाटा मैजिक और ऑल्टो में आमने-सामने की भिड़ंत घटना के संबंध में बताया जाता है कि डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को लेकर टाटा मैजिक वाहन संख्या जेएच2वाई-5233 जा रही थी। वहीं दूसरी ओर डीएवी पब्लिक स्कूल में अपने बच्चों को छोड़कर ऑल्टो कार संख्या एचआर26बीएफ-2380 वापस जा रही थी। इसी दौरान न्यू मार्केट स्थित नहर के पास दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि टाटा मैजिक में ...