Bokaro News: तेनुघाट निबंधन कार्यालय की स्थिति जर्जर, अचानक गिरा सीलिंग
बोकारो, अक्टूबर 6 -- Bokaro News: तेनुघाट। बेरमो अनुमंडल निबंधन कार्यालय, तेनुघाट की जर्जर स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है। मंगलवार दोपहर में कार्यालय में रजिस्ट्री कार्य चल रहा था, तभी फॉल्स सीलिंग अचानक भर-भराकर नीचे गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यालय के अंदर कंप्यूटर ऑपरेटर अपने काउंटर पर बैठे काम कर रहे थे। अचानक लोहे की एंगल सहित पूरी सीलिंग उनके केबिन पर आ गिरी। गनीमत रही कि ऑपरेटर समय रहते हट गए और हलकी चोट लगी, बाल-बाल बच गए। सीलिंग की शीटें, लाइट, पंखा और तार सब टूटकर बिखर गए हैं। कंप्यूटर और फर्नीचर को नुकसान पहुंचा है। दीवारों में दरारें और सीलन भी साफ देखी जा सकती है।
स्थानीय अधिवक्ताओं की मांग स्थानीय अधिवक्ताओं और कर्मियों का कहना है कि भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। कई बार जिला प्रशासन को लिखित सूचना दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.